सर्वनाम किसे कहते हैं (परिभाषा, भेद और उदाहरण) | Sarvnaam Kise Kahate Hain(What is Pronoun, Definition, Distinction and Examples.

Hello दोस्तों स्वागत है आपका इस नये लेख सर्वनाम किसे कहते हैं?  इस लेख में आप सर्वनाम किसे कहते हैं, इसकी परिभाषा, भेद तथा उदाहरण के बारे में आप सभी को विस्तार से बताया जायेगा। सर्वनाम को जानने से पहले आप सभी संज्ञा के बारे में तो अच्छे से जानकारी प्राप्त कर ले। क्योकि संज्ञा को समझे बिना आप सर्वनाम को नहीं समझ पाएंगे।

सर्वनाम किसे कहते हैं (परिभाषा, भेद और उदाहरण) | Sarvnaam Kise Kahate Hain(What is Pronoun, Definition, Distinction and Examples.


सर्वनाम: संज्ञा के स्थान पर प्रयोग होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं। सर्वनाम शब्द का शाब्दिक अर्थ है सर्व+नाम अर्थात् सबके लिए नाम। जैसे: मैं, तुम, वह, हम आप, यह, जो, कोई, कुछ, तुम्हारा, मेरा, उसका, जिसका आदि सर्वनाम शब्द है, इनके बिना वाक्य अधूरा होता है या कोई अर्थ नहीं होता है 

जब किसी वाक्य में एक ही व्यक्ति, वस्तु, या स्थान के बारे में बार बार जिक्र किया जाता हैं। तो वाक्य को  और बेहतर बनाने के लिए सर्वनाम शब्द का प्रयोग किया जाता हैं।

उदाहरण: मोहन को तुम्हारा गाना पसंद आया।
              मोहन : संज्ञा (किसकी व्यक्ति विशेष का नाम)
             तुम्हारा: सर्वनाम शब्द (जो किसी  नाम(संज्ञा)के स्थान पर प्रयोग ने लिया गया है)

सर्वनाम के छह प्रकार होते हैं:


1.पुरुषवाचक सर्वनाम
2.निश्चयवाचक सर्वनाम
3.अनिश्चयवाचक सर्वनाम
4.संबंधवाचक सर्वनाम
5.प्रश्नवाचक सर्वनाम
6.निजवाचक सर्वनाम

1.पुरुषवाचक सर्वनाम

पुरुषवाचक सर्वनाम : वे सर्वनाम जिनका प्रयोग बोलने वाले, सुनने वाले तथा किसी अन्य के लिए प्रयोग किया जाता हो ऐसे सर्वनाम को को पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। मैं, हम तुम, आप, वह, वे आदि। पुरुषवाचक सर्वनाम को अंग्रेजी में Personal Pronoun कहते हैं।

उदाहरण: मैं घर जा रहा हूँ।
हम कल घूमने जाएँगे।

पुरुषवाचक सर्वनाम के  निम्नलिखित तीन भेद होते हैं:

1.उत्तम पुरुष
2.मध्यम पुरुष
3.अन्य पुरुष

1.उत्तमपुरुष: जिन सर्वनामों का प्रयोग बोलने वाला स्वयं के लिए करता है, उन्हें उत्तम पुरुष कहते हैं। मैं, हम, मेरा, हमारा, मैंने, हमको, मुझे, मुझसे आदि।

उदाहरण: मैं आइसक्रीम खा रहा हूँ।
मेरा नाम तान्या है।

2.मध्यम पुरुष: जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग सुनने वालों के लिए किया जाता है, उन्हें मध्यम पुरुष कहते हैं।
आप, तुम, तू, तुम्हें, तुझे, तुमने, आपने, तुमको आदि।

उदाहरण: तुम मसूरी से कब लौटे? 
आप कल हमारे घर आइए।

3.अन्य पुरुष: जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग बोलने वाले या सुनने वाले के लिए न होकर किसी अन्य के लिए किया जाता है, उन्हें अन्य पुरुष कहते हैं। जैसे: वह, उसे, उन्हें, उसने, उन्होंने, उसको, उनको आदि।

उदाहरण: वह बहुत अच्छा गेंदबाज हैं।
वह लड़के आपस में लड़ रहे थे।

2.निश्चयवाचक सर्वनाम 


निश्चयवाचक सर्वनाम : जिन सर्वनाम शब्दों से किसी निश्चित व्यक्ति, वस्तु या स्थान की ओर संकेत का बोध करता हो, उन्हें निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। निश्चयवाचक सर्वनाम को अंग्रेजी में Demonstrative Pronoun भी कहते हैं। जैसे: यह, वह, ये, वे आदि।

उदाहरण: सामने जो घर दिखाई दे रहा है, वह मेरा है।
यह मेरी पुस्तक है। 

3.अनिश्चयवाचक सर्वनाम


अनिश्चयवाचक सर्वनाम : जिन सर्वनाम शब्दों से किसी निश्चित व्यक्ति, वस्तु या स्थान का बोध न हो, उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे: कोई, कुछ, किसी, किन्हीं आदि।

उदाहरण: दाल में कुछ काला है।
वहां से कोई आ रहा है।

4.सम्बन्धवाचक सर्वनाम 


संबंधवाचक सर्वनाम : जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग वाक्य में किसी संज्ञा या सर्वनाम से संबंध बताने के लिए किया जाता हो, उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं। सम्बन्धवाचक सर्वनाम को अंग्रेजी में Relative Pronoun कहते हैं जैसे: जोसौ, जैसावैसा, जिसकाउसका, जहाँजहाँ, जितनाउतना आदि।

उदाहरण: जैसा देश वैसा भेष।
जो डर गया सो मर गया।

5.प्रश्नवाचक सर्वनाम


प्रश्नवाचक सर्वनाम : जिन सर्वनामों का प्रयोग प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे: कौन, क्या, कहाँ, किसने, कैसा, कितना, किसका किसे आदि।

उदाहरण: वह क्या लिख रहा है?
तुम किस देश में रहते हो?

6.निजवाचक सर्वनाम 


निजवाचक सर्वनाम : ऐसे सर्वनाम शब्द जो निजत्व अर्थात् अपनेपन का बोध कराते हो उन सर्वनाम शब्दों को, निजवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे: आप, अपने आप, स्वयं, खुद, स्वत:, आप ही आप आदि

उदाहरण: हमें अपना काम स्वयं करना चाहिए।
बच्चा अपने आप दुकान पर चला गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कारक किसे कहते हैं? कारक की परिभाषा, भेद, चिह्न और उदाहरण हिन्दी में नोट्स- Karak Kise Kahate Hain? Karak Ki Paribhasha, Bhed, Chinh Aur Udaharan(What are the factors? Definition, distinction, symbol and example of factor notes in hindi )

संधि किसे कहते हैं? संधि की परिभाषा, संधि के भेद (स्वरूप), संधि हिंदी व्याकरण में (What is treaty? Definition of Treaty, Differences of Treaty )