विशेषण किसे कहते हैं – परिभाषा एवं भेद-Visheshan Kise Kahate Hai (What are adjectives – definition and distinction)

Hello दोस्तों आज हम विशेषण किसी कहते है जानेंगे तथा भेद और उदाहरण भी कृपया कर बने रहे इस लेख पर

    विशेषण किसी कहते हैं?

    जो शब्द वाक्यों में संज्ञा सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताता हो उसे विशेषण कहते हैं।

    अब आप को यह तो पता चल गया कि विशेषण किसी कहते हैं, अब हम विशेषण के भेद के बारे मैं जानेंगे।

    विशेषण के भेद 

    (1). संख्यावाचक विशेषण
    (2). परिमाणवाचक विशेषण
    (3). गुणवाचक विशेषण
    (4). सार्वनामिक विशेषण

    (1). संख्यावाचक विशेषण

    जिन वाक्यों में संज्ञा को संख्या के रूप में लिखा जाए चाहे वह निश्चित हो या अनिश्चित संख्या वह संख्यावाचक विशेषण कहलाते हैं।
    जैसे:- दो, दूसरा, पहला,आधा,बहुत,कुछ, सैकडो, पाव इत्यादि।

    दो लड़के आ रहे है। (निश्चित संख्या) 
    कुछ लड़के आ रहे है। (अनिश्चित संख्या)

    (2). परिमाणवाचक विशेषण

    जिन वाक्यों में संज्ञा या सर्वनाम की निश्चित या अनिश्चित मात्रा, परिमाण,या माप, तौल इत्यादि का बोध होता हो वह परिमाणवाचक विशेषण कहलाता हैं। 
    जैसे:- एक लीटर, एक किलो, एक मीटर, थोड़ा इत्यादि। 
              एक लीटर दूध देना।(निश्चित )
              थोड़ा दूध देना ।      (अनिश्चित)

    (3). गुणवाचक विशेषण

    जिन वाक्यों में संज्ञा या सर्वनाम शब्दों में गुण, दोष, स्वभाव, रंग, रूप, दशा आदि का बोध होता हो उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं।
    जैसे:- काला घोड़ा, अच्छे लोग, गंदा कपड़ा, सुंदर मूर्ति, ईमानदारी इत्यादि।
              राम अच्छा लड़का है।
              श्याम ईमानदार अफसर है।

    (4). सार्वनामिक विशेषण

    सर्वनाम शब्द होते हुए विशेषण के स्थान पर संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताता हो वह सार्वनामिक विशेषण कहलाते है तथा सार्वनामिक विशेषण को संकेतवाचक विशेषण भी कहते हैं।
    जैसे:- कोई लड़का हँस रहा है, कोई लड़की गा रही है आदि।
              कोई हँस रहा है।(अनिश्चितवाचक सर्वनाम )
              कोई लड़का हँस रहा है।(सार्वनामिक विशेषण)
               



    टिप्पणियाँ

    इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

    🏆 Competitive Exams ke Liye Best Study Tips in Hindi

    📚 Best Online Learning Resources for Students in 2025 in Hindi

    कारक किसे कहते हैं? कारक की परिभाषा, भेद, चिह्न और उदाहरण हिन्दी में नोट्स- Karak Kise Kahate Hain? Karak Ki Paribhasha, Bhed, Chinh Aur Udaharan(What are the factors? Definition, distinction, symbol and example of factor notes in hindi )