Hello दोस्तों आज हम आपको कारक किसे कहते हैं, कारक के भेद, परिभाषा, और उदाहरण इत्यादि बताएंगे। आप सिर्फ बने रहे इस लेख पर। Contents कारक किसे कहते हैं? कारक की परिभाषा, भेद, चिह्न और उदाहरण । कारक किसे कहते हैं? जो शब्द वाक्यों में संज्ञा व सर्वनाम शब्दों का आपस में सम्बंध स्थापित करता हो या दर्शाता हो तथा जो सम्बंध को दर्शाता वह कारक कहलाता हैं। जैसे:- श्याम ने पढ़ाई पूरी कर दी है।(कारक चिन्ह है।) कारक के भेद (1). कर्ता कारक (2). कर्म कारक (3). करण कारक (4). संप्रदान कारक (5). अपादान कारक (6). सम्बंध कारक (7). अधिकरण कारक (8). संबोधन कारक (1). कर्ता कारक जिस वाक्य में क्रिया करने वाले का बोध होता हो उसे कर्ता कारक कहते हैं तथा कर्ता कारक का विभक्ति चिन्ह ' ने ' है। जैसे:- राम ने खाना खाया। [ राम (कर्ता),' ने 'कर्ता कारक] (2). कर्म कारक जिन वाक्यों में जो शब्द क्रिया को प्रभावित करता है वह कर्म कारक कहलाता है तथा कर्म कारक का विभक्ति चिन्ह ' को ' है। जैसे:- राम को फल अच्छे लगते हैं।(कर्म कारक) (3). करण कारक जिन वाक्यों में किसी साधन से...
Hello दोस्तों आज हम जानेंगे संधि किसे कहते, और संधि के भेद और उदाहरण इत्यादि बताएंगे कृपा कर बने रहे इस लेख पर Contents संधि किसे कहते हैं? संधि की परिभाषा, संधि के भेद (स्वरूप) संधि किसे कहते हैं? दो वर्णों के शब्दों के मेल से बने शब्दों को संधि कहते है तथा हम यह कह सकते है कि दो शब्दों से मिलकर एक नए शब्द की उत्पति होना संधि कहलाता हैं। संधि में पहले शब्द का अंतिम वर्ण और दूसरे शब्द का प्रथम वर्ण मिलकर नए शब्द का निर्माण होता है। जैसे:- विद्या( आ की ध्वनि) +आलय( अ की ध्वनि) = विद्यालय विद्या( आ की ध्वनि)+अर्थी( अ की ध्वनि)= विद्यार्थी इस प्रकार विद्यार्थी में प्रथम शब्द का अंतिम वर्ण द्या (जिसमे आ की ध्वनि प्रतीत हो रही है ) जबकि दूसरे शब्द का प्रथम वर्ण में अ की ध्वनि प्रतीत हो रही है। तो इस प्रकार दोनों मिलकर एक नया शब्द का निर्माण करते है जो विद्यार्थी है। नए शब्द के वर्णों को वापस अपने मूल अवस्था में लेकर आना ही संधि विच्छेद कहलाता है। (अर्थात किसी शब्द को अलग-अलग भागों में बांटना या लिखना संधि विच्छेद कहलाता है) जैसे...
Hello दोस्तों स्वागत है आपका इस नये लेख सर्वनाम किसे कहते हैं? इस लेख में आप सर्वनाम किसे कहते हैं, इसकी परिभाषा, भेद तथा उदाहरण के बारे में आप सभी को विस्तार से बताया जायेगा। सर्वनाम को जानने से पहले आप सभी संज्ञा के बारे में तो अच्छे से जानकारी प्राप्त कर ले। क्योकि संज्ञा को समझे बिना आप सर्वनाम को नहीं समझ पाएंगे। Contents सर्वनाम किसे कहते हैं (परिभाषा, भेद और उदाहरण) | Sarvnaam Kise Kahate Hain(What is Pronoun, Definition, Distinction and Examples. सर्वनाम: संज्ञा के स्थान पर प्रयोग होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं। सर्वनाम शब्द का शाब्दिक अर्थ है सर्व+नाम अर्थात् सबके लिए नाम। जैसे: मैं, तुम, वह, हम आप, यह, जो, कोई, कुछ, तुम्हारा, मेरा, उसका, जिसका आदि सर्वनाम शब्द है, इनके बिना वाक्य अधूरा होता है या कोई अर्थ नहीं होता है जब किसी वाक्य में एक ही व्यक्ति, वस्तु, या स्थान के बारे में बार बार जिक्र किया जाता हैं। तो वाक्य को और बेहतर बनाने के लिए सर्वनाम शब्द का प्रयोग किया जाता हैं। उदाहरण: मोहन को तुम्हारा गाना पसंद आया। ...